दुर्ग में 5 साल का विवान बना बाल आरक्षक: SSP गर्ग ने सौंपा नियुक्ति आदेश… पिता की हुई थी आकस्मिक मृत्यु

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के द्वारा एक बार फिर अच्छी पहल की गयी। महज साढे पांच वर्ष के बच्चे को दुर्ग पुलिस कप्तान राम गोपाल गर्ग के द्वारा बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। दिनांक 21.12.2023 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेशानुसार पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 05 साल के मासूम विवान भास्कर को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इनके पिता स्व. राज कुमार भास्कर जिला बेमेतरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे, गुरुवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर विवान को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया, जिसे 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...