CG में शर्मनाक मामला: मां के अलग रहने पर 5 साल की मासूम पर आई आफत… नशेड़ी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार…फोन पर रो कर मां को बताई आपबीती, शिकायत दर्ज

मां के अलग रहने पर 5 साल की मासूम पर आई आफत

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर बेटी से आरोप लगा है। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा। मामला सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता किसी दुकान में काम करता है, वहीं उसकी पत्नी आंगनबाड़ी में काम करती है। दोनों के बीच कई सालों से झगड़ा चल रहा है, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। दंपति की 2 बेटियां हैं, जिसमें से 5 साल की बड़ी बेटी SDM कोर्ट के आदेश पर पिछले एक साल से अपने पिता के साथ रह रही है। वहीं छोटी बेटी मां के साथ रहती है।

मां ने बताया कि, बेटी ने फोन करके उसे अपने साथ पिता ने गलत काम किए जाने की जानकारी दी। वह फोन पर बहुत रो रही थी। इसके बाद मां आनन-फानन में घर पहुंचकर बच्ची को लेकर थाना पहुंच गई। मितानिन संघ के साथ बच्ची की मां ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि, बच्ची की मां ने बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के नशे में होने की भी बात सामने आई है। बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। अब मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज होगा। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।

बता दें कि,पीड़ित बच्ची के माता-पिता के बीच आए दिन विवाद होता था। जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट के आदेश के बाद पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहने लगे। कोर्ट ने 5 साल की बच्ची को पिता के साथ रहने की अनुमति दी। इसी बीच गुरुवार को आरोपी पिता ने नशे में अपनी 5 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। बच्ची ने इस घटना की जानकारी मोबाइल फोन के जरिए अपनी मां को दी। बच्ची की मां को जैसे ही ये बात पता चली,वह मितानिन संघ के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...