जहरीली शराब से ‘हाहाकार’: 50 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, और भी बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

जहरीली शराब से ‘हाहाकार’

डेस्क। बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक 50 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें सिवान में हुई हैं. यहां अभी तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, छपरा,सारण और गोपालगंज में भी कई लोगों की मौत की खबर है. जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

और बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है. डॉक्टरों के अनुसार जहरीली शराब पीने की वजह से जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत बेहद खराब है. पटना के अस्पताल में भी जिन लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया था उनमें से ज्यादा लोगों की भी इलाज के दौरान ही मौत हो चुकी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सजा का ऐलान : नक्सली गतिविधियों से जुड़े तीन...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में माओवादी संगठन से जुड़े मामले में विशेष न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। विशेष...

बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर बच्चों का खतरनाक खेल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छह नाबालिगों की एक लापरवाही भरी हरकत ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल दिया। उसलापुर और...

2300 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग तेज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर...

शराब घोटाले के आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में बिलासपुर हाईकोर्ट से दो आरोपियों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। आबकारी विभाग के...