CG के 500 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे भिलाई में भरेंगे हौसलों की ‘उड़ान’: 11 को GE फाउंडेशन का वार्षिक दिव्यांग खेल मेला…ऑन द स्पॉट भी होगा रजिस्ट्रेशन; जानिए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई में सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए बढ़िया आयोजन किया जा रहा है। उनके लिए वार्षिक खेल मेला ‘उड़ान’ का आयोजन 11 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से भिलाई निवास के सामने स्थित दिव्यांग खेल मैदान में किया गया है।

फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि इस बार आयोजन और भी भव्य होगा और अब तक छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा स्कूलों ने सहभागिता के लिए स्वीकृति दे दी। जहां के 500 से ज्यादा दिव्यांग बच्चे इस खेल मेला में भाग लेंगे। वहीं आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले बच्चों को भी ऑन द स्पॉट पंजीयन कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई के अलावा राजनांदगांव, रायपुर और धमतरी से भी बच्चे भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, दुर्ग जिला एवं पुलिस प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, समग्र शिक्षा अभियान, फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड और आयकर विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल होंगे।

उन्होंने बताया इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए सम्मान किया जाएगा, वहीं इन बच्चों के विकास में अपना योगदान देने वाले स्कूलों के टीचर एवं स्टाफ को भी सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...