भिलाई की 56 साल की महिला एथलीट प्रभा का हैदराबाद में जोरदार प्रदर्शन: नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऑल इंडिया 55+ आयु वर्ग में 5km रनिंग में हासिल किया प्रथम स्थान

भिलाई। तेलंगाना के हैदराबाद गोचीबौली स्टेडियम में 5th नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भिलाई की प्रभा हुसैन ने भी हिस्सा लिया। ये आयोजन 8 से 11 फरवरी 2024 के बीच में आयोजित किया गया। महिला एथलीट प्रभा हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण भारत में 55+आयु वर्ग में 5km रनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1500 मीटर रनिंग में संपूर्ण भारत में दूसरा स्थान हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। प्रभा हुसैन ने बताया कि, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन बनने का सारा श्रेय अपने पति अख्तर हुसैन, बेटी आफरीन अंजुम हुसैन और बेटा अफरोज इफ्तेखार हुसैन को दिया बेटा अफरोज दिल्ली से हैदराबाद अपनी मां को सपोर्ट ,प्रेरित करने के लिए आए। प्रभा हुसैन ने कहा- परिवार के पूरे सहयोग से ही आज मैं अपने इस मुकाम तक पहुंच पाई हू।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...