रायपुर। बिलासपुर में 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त 14 जिलों की महिला एवं पुरूष हॉकी टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता से राज्य की टीम का गठन किया जाएगा, जो हॉकी इंडिया की नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

शुभारंभ के अवसर पर बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रोहित बाजपेयी उपस्थित रहे।