6 छात्रों की डूबने से मौत: स्कूल ड्रेस में पहुंचे थे डैम, नहाने के दौरान हुआ हादसा, 6 स्टूडेंट्स की चली गई जान

6 छात्रों की डूबने से मौत

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बड़ा हादसा हुआ है. ईचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के समीप लोटवा डैम में स्कूल बंक कर नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. बता दें कि कुल 7 बच्चे जो कक्षा 12वीं में पढ़ते थे हजारीबाग के माउंट एगमाउंट स्कूल के छात्र थे. सभी स्कूल से बंक मार कर लोटवा डैम नहाने के लिए गए जहां 6 की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद 6 मृतक बच्चों के शव को निकाला गया है.

बता दें कि 7 में से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकलने में सफल हुआ और उसने आसपास के लोगों को सूचित किया. सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद 6 बच्चों के शव को बरामद कर लिया है. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों को खबर कर दी गई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. नवरात्र के पावन दिन पर बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है. सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर हजारीबाग सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इस घटना ने पूरे हजारीबागवासियों को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवम विधायक अमित यादव भी मौके पर पहुंचे और दुख जाहिर किया. उन्होंने बताया कि भगवान ना करें कि किसी भी परिजन के साथ ऐसी घटना घटे. यह काफी दुखद घटना है. घटनास्थल पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार दलबल के साथ मौजूद दिखे. उन्होंने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...