एक ही दिन में 2.54 करोड़ के इनामी 66 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले – सरकार की नीतियों का हो रहा सकारात्मक प्रभाव

रायपुर। बस्तर रेंज में ₹2.54 करोड़ के इनामी 66 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें ₹25 लाख के इनामी SZCM रामन्ना ईरपा उर्फ जगदीश जैसे शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में विकास की नई सुबह हो रही है। एक ही दिन में बीजापुर से 25, दंतेवाड़ा से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 8 और सुकमा से 5 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। पिछले 18 महीनों में, हमारी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 1,570 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह हमारी सरकार की नीतियों के सकारात्मक प्रभाव और सुशासन का परिणाम है। यह इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि डबल इंजन सरकार के प्रयास केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है।

सीएम साय ने कहा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हमने बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा शिविरों के साथ-साथ सड़क, परिवहन, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचा रहे हैं।पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” की हमारी नीति बस्तर के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। हम आत्मसमर्पण कर रहे नक्सलियों के भविष्य को संवारने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...