हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के फाउंडर स्वर्गीय वीरा सिंह की 67वी जयंती: विशाल रक्त दान शिविर का किया गया आयोजन, 300 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य

भिलाई। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के फाउंडर स्वर्गीय वीरा सिंह की 67वी जयंती के उपलक्ष्य में एचटीसी परिवार व भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं एसबीएस हॉस्पिटल आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भिलाई के खुर्सीपार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम स्वर्गीय दलवीर सिंह वीरा सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया। ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू व मलकीत सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।

एसोसिएशन के पदाधिकारी में जोगा राव,अंजय कुमार, उपेंद्र यादव, आशीष सिंह, गुरप्रीत सिंह, जेम्स साजन कुमार, सोम सिंह, निर्मल सिंह ने इस अवसर पर रक्तदान कर बड़ा कार्य किया।

आज के इस रक्तदान शिविर का आयोजन SBS हॉस्पिटल व आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। ब्लड बैंक शिविर में एसबीएस अस्पताल के स्टाफ सहित आशीर्वाद ब्लड बैंक की ओर से विकास जायसवाल ,सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, नयन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं इस पूरे ब्लड डोनेशन शिविर को लेकर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज स्वर्गीय दलबीर सिंह ( वीरा सिंह पिता जी ) की याद में आज इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। उद्देश्य यही है कि जरूरतमंद लोगों को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सके। इस ब्लड डोनेशन शिविर में 300 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है अभी तक 100 लोगों ने ब्लड डोनेट कर दिया है उम्मीदें शाम होते-होते 300 का आंकड़ा पूरा होगा। इस ब्लड डोनेशन कैंप में एसोसिएशन के लोग ब्लड डोनेट को कर रहे हैं साथ ही आसपास के प्रबुद्ध लोग राजनीतिक दल के लोग सहित अन्य गणमान्य भी ब्लड डोनेट करने कार्यालय पहुंच रहे हैं। वही इंद्रजीत सिंह ने लोगों से भी अपील की कि लोग खुलकर सामने आया व ब्लड डोनेट जरूर करें।

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संरक्षक प्रभु नाथ मिश्रा,अचल भाटिया ,अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, मलकीत सिंह, निर्मल सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, सुधीर सिंह, दिलीप खटवानी, ऋतु सिंह, महेंद्र, शहनवाज सानू, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह,गनी खान, अनिल सिंह, पितांबर, आशीष पांडे सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन से जुड़े लोग रक्त शिविर में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...