शोक संदेश: गंजपारा दुर्ग निवासी 68 वर्षीय पीतांबर साहू का निधन, पंच तत्व में विलीन

दुर्ग। दुर्ग के पीतांबर साहू पिता स्व. लक्षण साहू उम्र 68 वर्ष का‌ आज दिनांक 8 दिसंबर दिन गुरुवार को निधन हो गया है। वे वार्ड-37 संतोषी दरबार डिपरापारा गंजपारा निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार दुर्ग शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया।

स्व. पीतांबर साहू दुलोरीन बाई के पति, शैलेंद्र साहू, चित्रलेखा साहू, पार्वती साहू, नागेश्वरी, त्रिवेणी के पिता थे। राजनांदगांव निगम की पार्षद दुलारी साहू, सरस्वती साहू, लक्ष्मी, राधा साहू, सुरेश, रमेश साहू के बड़े भाई थे। स्व. पीतांबर साहू पत्रकार यशवंत साहू, नगर पंचायत उतई के पार्षद राकेश साहू के‌ मामा थे।

Exit mobile version