छत्तीसगढ़ में रद्द हो चुकी 7 ट्रेनों को शुरू करने रेलवे ने जारी किया शेड्यूल…CM भूपेश के दखल के बाद रेल मंत्रालय ने की पहल, देखिए कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई संगठनों की मांग के बाद रेल प्रशासन ने छग से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर पूर्व में 24 अप्रैल से रद्द किए गए ट्रेनों में से 7 ट्रेनों का परिचालन अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत करने का निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेनें होंगी चालू:-
1) 24 अप्रैल से 23 मई तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन 28 अप्रैलसे अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।
2) 24 अप्रैल से 23 मई तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर – बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन 28 अप्रैल से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।
3) 25 अप्रैल से 23 मई तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद – रायपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन 27 अप्रैल से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।
4) 26 अप्रैल से 24 मई तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12772 रायपुर – सिकंदराबाद त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन 28 अप्रैल से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।
5) 26 अप्रैल से 22 मई तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम – निजामुद्दीन एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 28 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।
6) 28 अप्रैल से 24 मई तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस का परिचालन 28 अप्रैल से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।
7) गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के रद्द होने के फलस्वरूप रद्द की गई गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर दृ कोरबा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 28 अप्रैलसे अपने नियमित समय-सारणी अनुसार बिलासपुर एवं कोरबा के मध्य यथावत रहेगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...