रायपुर। राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। इसकी सूचना गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी कर दी है। यूपीएससी की चयन सूची 2024 को मंजूरी मिलने के बाद राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी को पदोन्नति मिली हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड हो गया है। भारत सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि आईपीएस अवॉर्ड के लिए दिल्ली में 6 अगस्त को डीपीसी हुई थी। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा को प्रमोशन मिला है।
