76वां गणतंत्र दिवस: रायपुर में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, अंबिकापुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, कहा- जल्द ही बस्तर से नक्सलवाद का होगा सफाया

रायपुर। गणतंत्र दिवस पर रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका ने ध्वजारोहण किया। जवानों की 15 टुकड़ियों से सलामी ली। BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने परेड किया। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने का संकल्प है। जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा। हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर प्रहार कर रहे हैं। एक साल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया। बस्तर का विकास होगा। रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री अरुण और जगदलपुर के लाल बाग मैदान में गृहमंत्री विजय शर्मा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...