वोटिंग का समय समाप्तः खैरागढ़ में 78% मतदान, EVM में कैद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य, 16 को आएंगे नतीजे

भिलाई। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया है। इस दौरान करीब 78% मतदान हुई है। 78.92 प्रतिशत पुरुष और 77.74 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग किया है। ऐसे में प्रत्याशियों का भविष्य EVM में कैद हो चुका है। हालांकि जैसी संभावना जताई जा रही थी, मतदान की रफ्तार वैसी नहीं बढ़ी। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।

उप चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक 65.68 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें 65.04 प्रतिशत पुरूष और 66.33 फीसदी महिलाएं मतदान किया। इससे पहले दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.74 था। तब महिला और पुरूष मतदाता बराबर की संख्या में वोट करने पहुंच चुके थे। अब तक जहां 52.88% पुरुषों ने मतदान किया है, वहीं 52.59% महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।

2018 में खैरागढ़ में किसको कितने वोट
2018 खैरागढ़ विधानसभा सीट में जेसीसी ने जीत हासिल की थी। यहां जेसीसी के प्रत्याशी देवव्रत सिंह को 61,516, भाजपा के कोमल जंघेल को 60646 और कांग्रेस के गिरवर जंघेल को 31811 वोट मिले थे। वहीं इस सीट में जीत का मार्जिन केवल 870 वोट का था।

Exit mobile version