राजनांदगांव जिला पंचायत की 13 में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, सिर्फ एक सीट OBC को मिला, जानिए पूरी डिटेल…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया कराई जा रही है। आज राजनांदगांव जिला पंचायत के 13 सदस्यों और जिले के चार जनपद क्षेत्र के सदस्यों एवं जनपद अध्यक्ष पद के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। राजनांदगांव जिला पंचायत की 13 सीटों में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि लॉटरी सिस्टम के माध्यम से आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। राजनांदगांव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 एससी महिला, अनुसूचित जाति के लिए क्षेत्र क्रमांक 10, 11 महिला और 13 सामान्य, पिछड़ा वर्ग के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 महिला और क्षेत्र क्रमांक 7 सामान्य, वहीं सामान्य वर्ग के लिए महिला आरक्षित क्षेत्र क्रमांक 6,5,8, 4 एवं क्षेत्र क्रमांक 3, 9 और 12 सामान्यत वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...