भीषण सड़क हादसे में 8 यात्रियों की मौत: एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों में भीषण भिड़ंत, 8 की मौत, कई घायल… इधर ट्रेक्टर-ट्राली में घुसी कांवड़ियों की गाड़ी, एक की मौत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिहार से दिल्ली जा रही दो एक डबल डेकर बसों की आपस में भिड़ंत हो गई. घटना में बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर आ रही है.

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस ने दूसरी डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएचसी हैदरगढ़ से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल मौके पर क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त बस को हटाया जा रहा है. जिससे एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे. वहीं, मृतकों के परिवार वाले सूचना मिलते ही बाराबंकी पहुंच रहे हैं.

सीएम योगी ने जताया शोक, समुचित उपचार के दिए निर्देश
उधर, घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की है. सीएम ने संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से करने और घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं.

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कांवड़ियों की गाड़ी, एक की मौत-7 जख्मी
उधर, बरेली में भी सोमवार को भीषण हादसा हुआ. यहां के मीरगंज के सिधौली पुलिया के पास कांवड़ियों की गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी. घटना में सात कांवड़िए घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी विधायक की कार
बता दें, बीती 22 जुलाई को यूपी के मऊ जिले में उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक श्रीकांत कटियार की गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलट गई थी. इस घटना में विधायक बाल-बाल बचे थे. हालांकि उनको मामूली चोट जरूर आई थीं. दरअसल, वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 260 से होकर मंत्री दयाशंकर के घर से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए थे.

दो दिन पहले 6 कांवड़ियों की हुई थी मौत
बता दें बीती 23 जुलाई को ही हाथरस सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास एक डंपर ने गंगाजल ले जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया था. जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में दो घायल हो गए थे. मृतक हरिद्वार से ग्वालियर गंगा जल लेकर जा रहे थे. यूपी सरकार ने हाथरस में डंपर की टक्कर में मारे गए छह कांवड़ियों के लिए एक-एक लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...