रूंगटा R-1 फार्मेसी के 8 स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी करते ही मिल गया जॉब… पैकेज भी शानदार; लाइफ सेल फार्मा कंपनी ने दिया मौका

भिलाई। भिलाई के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च (R-1) के फार्मेसी विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। इसी कड़ी में संस्था के 8 विद्यार्थियों को पढ़ाई करते ही नौकरी का ऑफर लेटर मिल चुका है। फार्मेसी की आर्ची यादव, गोर्वेश साहू, मयंक वैष्णव, प्रीति सेन, सौरभ कुमार, मानसी गुप्ता, ज्योति पांडेय और आशीष पाठक को लाइफ सेल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शानदार पैकेज पर हायर किया है। इसके साथ ही तमाम न्यू ज्वॉइनिंग को कंपनी अन्य सुविधाएं उपलब्ध करेगी। लाइफ सेल मुख्यत: स्टेम सेल का एक तरह का बैंक है, जिसमें बच्चों के स्टेम को प्रिजर्व करके रखा जाता है।

स्टेमसेल की खास बात यह है कि यह मानव जीवन बचा सकती है। बच्चों को भविष्य में होने वाली किसी भी बीमारी का इलाज इससे खोजा जा सकता है। इसी तरह अंग निर्माण में भी यह कारगार साबित हुई है। कंपनी में हायर हुए विद्यार्थियों को स्टेमसेल में रिसर्च का मौका मिलेगा। इसी तरह वे इस फील्ड में कॅरियर को बूस्ट देने सेल्फ, मार्केटिंग भी सीखेंगे। कंपनी में रहते हुए उन्हें ऑलराउंडर बनाया जाएगा।

रूंगटा फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. एजाजुद्दीन ने बताया कि कंपनियां फार्मेसी के विद्यार्थियों को नौकरियां देने कैंपस प्लेसमेंट के लिए कॉलेज आ रही हैं। कंपनी के सलेक्शन राउंड को पार करने वाले विद्यार्थियों को मोटे पैकेज पर हायर किया जा रहा है। अगले एक महीने में आधा दर्जन और फार्मास्यूटिकल कंपनियां आएंगी। इन विद्यार्थियों को मिली सफलता पर संस्था के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर डॉ. सौरभ रूंगटा और सोनल रूंगटा ने हर्ष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...