CG – शर्मनाक मामला: 8 साल के बच्चे से दुष्कर्म के बाद मर्डर… फ्रूटी पिलाने के बहाने पहाड़ पर ले गया था नाबालिग… फिर दिया वारदात को अंजाम, पोर्न वीडियो देखने का आदि था आरोपी

8-year-old child raped and murdered

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान, परेशान और शर्मनाक मामला सामने आया है। आठ साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर नाबालिग आरोपी ने ही दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसने रौंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बालक पोर्न वीडियो देखने का आदि था। वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में भी था।

मामला चारामा थाना इलाके का है। मृतक हरेश कक्षा तीसरी का छात्र था। वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था।जांच में पता चला कि, नाबालिग आरोपी ने शनिवार (18 मई) को एक दुकान से फ्रूटी खरीदी और हरेश को पिलाने के बहाने पहाड़ ले गया। यहीं उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह उस नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हरेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

नाबालिग ने बताया कि, उसने गलत काम करने के बाद किसी को बता देने के डर से चाबी में लगे पट्टे से बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों के साथ गड़िया पहाड़ से शव बरामद किया है। ग्राम लखनपुरी के गड़िया पहाड़ में बच्चे की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। इस इलाके में कम लोग जाते हैं। दो दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी।

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...