विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा युवा अब आ रहे है आगे: 80 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल… मंत्री अकबर ने युवाओं को सौंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र

विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा युवा नौकरी पाकर हुए गदगद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा युवाओं को समाज में आगे लाना का कार्य जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के 80 शिक्षित युवाओं को शिक्षा, राजस्व, सहायक शिक्षक, पशुपालन विभाग में परिचारक, भृत्य के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 80 विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों को सामाजिक उत्थान की दिशा में इन वर्ग के पढ़े लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग शासकीय नौकरी में सीधी भर्ती दी जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी देने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 80 बैगा युवाओं को शासकीय सेवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है। प्रदेश में निवासरत अति पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित युवक-युवतियों को शिक्षा और विकास के मुख्य धारा में लाने सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ग के युवक-युवतियां को रोजगार देकर उन्हे मुख्यधारा में लाने की शुरूआत कर दी है।

कबीरधाम जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 80 युवा शासकीय नौकरी मिलने पर काफी खुश है। चेहरों पर मुस्कान लिए खुशी का इजहार करने इन बैगा युवाओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टोरट पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर बैगा युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान इन युवाओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी प्रदान करने का जो निर्णय लिया गया है और उनके इस निर्णय की वजह से हमें शासकीय सेवा में आने का अवसर मिला। इसके लिए हम उनके हृदय से आभारी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...