रात 12 बजे तक BSP कर्मियों को मिल जाएगा लीडर: यूनियन चुनाव में 87% मतदान…अब से कुछ देर में शुरू होने वाली है वोटों की गिनती, 51% के लिए इतने वोटों की जरूरत, तस्वीरों में देखिए आज दिनभर का इलेक्शन

भिलाई। BSP यूनियन चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुके हैं। 87% वोटिंग हुई है। अब से कुछ देर बाद यानि कि रात 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। 8 बजे से बंडल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।


50-50 मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे। इस बार गणना के लिए 8 टेबल बनाए गए हैं। पिछले बार से 2 टेबल ज्यादा है और वोटरों की संख्या इस बार कम है।

इसलिए माना जा सकता है कि रात 12 बजे तक बीएसपी कर्मियों को यूनियन लीडर मिल जाएगा। यानि कि बीएसपी कर्मियों को प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन मिल जाएगी। 2019 में भी 87% वोटिंग हुई थी। इस बार न रिकॉर्ड टूटा है, सिर्फ बराबरी हुई है।

दिनभर गहमा-गहमी के बीच मतदान हुए हैं। सभी दलों ने काफी जोर आजमाइश की थी। जानकारी के मुताबिक, कुल 13422 वोट में से लगभग 87% वोटिंग हुई। यानि कि लगभग 11677 कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

युवाओं में गजब का जोश देखने को मिला, सबसे ज्यादा युवाओं ने मतदान किया है। सीनियर कर्मी घर या तो प्लांट में नजर आए। माना जा रहा है कि 51% वोट पाने के लिए किसी भी एक यूनियन को करीब 5900 वोट की जरुरत हो सकती है।

बीएसपी के कर्मचारी बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें इसके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए थे। संयंत्र के भीतर मर्चेंट मिल में सबसे ज्यादा 850 मतदाता हैं। संयंत्र में कुल 16 एवं संयंत्र के बाहर टाउनशिप में भिलाई विद्यालय, एचआरडी कैंटीन एवं सेक्टर-9 अस्पताल परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया था।

वोटिंग समाप्त हो जाने के बाद मतों की गिनती रात आठ बजे से संयंत्र के एचआरडीसी (मानव संसाधन एवं विकास केंद्र) भवन में शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल आठ टेबल लगाए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक रात 12 बजे से पहले ही परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। आज मतगणना कर्मियों को प्रेसाइडिंग अफसरों ने पोलिंग अफसरों को इसका प्रशिक्षण दे दिया।

यूनियन के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था। मतगणना में पहले 50-50 मत पत्रों का बंडल बनेगा। इसके बाद गिनती शुरू होगी। इस चुनाव में सर्वाधिक मत पाने वाले यूनियन को ही प्रबंधन के साथ समझौता करने का अधिकार मिलेगा। यही यूनियन कर्मचारियों की हक की बात संयंत्र से करेगा।

इनके बीच हुआ मुकाबला
स्टील एम्प्लाइज यूनियन, इंटक
भिलाई इस्पात मजदूर संघ, बीएमएस
बीएसपी वर्कर्स यूनियन
भिलाई श्रमिक सभा, एचएमएस
हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...