महादेव Book के 9 गुर्गे धरे गए: जमीन पर बैठकर ऑपरेट कर रहे थे ऑनलाइन सट्‌टा…राजधानी में जाकर पुलिस ने की रेड…तस्वीर जारी, इधर दुबई रिटर्न गुर्गा बना दुल्हा, BSP स्कूल में ग्रैंड पार्टी

भिलाई। महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 9 गुर्गे धरे गए हैं। गुर्गों के पास से 15 मोबाइल जब्त किया गया है। वहीं 3 लैपटॉप भी बरामद किया है। इन गुर्गों के पास से कई रजिस्टर भी बरामद किया है। जिससे कई जरूरी जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि ये गुर्गे भिलाई में रहने वाले पुराने सटोरिया का है। उस सटोरिया का नाम कल तक सामने आने की आशंका है। कुछ तो सन्नी सिंह से भी कनेक्शन जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, दुर्ग पुलिस इसका खुलासा करेगी। उसके बाद ही स्पष्ट हो जाएगा।

इधर, गुर्गा बन गया दुल्हा, ग्रैंड हो रही पार्टी
महादेव बुक के एक गुर्गे की शादी धूमधाम से भिलाई में हो रही है। यह गुर्गा हालही में दुबई से लौटा है। दुबई से शादी करने के लिए लौटा है। शादी की रस्म शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 5 फरवरी को बारात निकलेगी और शाम को ग्रैंड पार्टी आयोजित होगी।

तकरीबन 70 किलो के आसपास चिकन कटवाया गया है। जिसे 5 फरवरी को मेहमानों को परोसा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस गुर्गे का पिता इलाके का पुराना सट्‌टा किंग रहा है। पुलिस को खबर मिल गई है। पुलिस कभी भी रेड कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...