Milk Price Hike: आम आदमी को झटका: अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा… नई दरें कल से लागू… ये है नई रेट लिस्ट

मल्टीमीडिया डेस्क। दूध की कीमतों ने एक बार फिर से आम आदमी को झटका दिया है। देश की दो प्रमुख दुग्ध कंपनी अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई कीमतें 17 अगस्त बुधवार से लागू होंगे।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाई कीमतें
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मदर डेयरी ने मार्च में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और पॉली पैक और वेंडिंग मशीनों के माध्यम से प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की बिक्री करती है। मदर डेयरी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी 17 अगस्त, 2022 से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने के लिए ‘‘बाध्य’’ है। नई कीमतें सभी दूध के पैक पर लागू होंगी।

ये हैं अमूल की नई रेट लिस्ट
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने भी अपने गोल्ड, ताजा और शक्ति दूध ब्रांड की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। अमूल ने आधिकारिक बयान में कहा कि जीसीएमएमएफ ने गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्रों, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है।

लागत 10-11 प्रतिशत बढ़ी
पिछले पांच माह में कंपनी की लागत में काफी वृद्धि हुई है। किसानों से दूध की खरीद की लागत 10-11 प्रतिशत बढ़ गई है।। इसी तरह, गर्मी मौसम के लंबा खिंचने के कारण मवेशियों के चारे की लागत में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। Mother Dairy के अधिकारी के अनुसार, किसानों से खरीद की लागत में हुई वृद्धि का आंशिक बोझ ही उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। कंपनी बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75-80 प्रतिशत किसानों से दूध खरीदने पर करती है।

मार्च में भी 2 रुपये बढ़े थे दाम
इससे पहले दोनों दूध कंपनियों इसी साल मार्च में भी कीमतें बढ़ा चुकी हैं। 6 मार्च से लागू हुई बढ़ोत्तरी के बाद कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का उछाल आया था। जिसके बाद फुल क्रीम दूध 57 से बढ़कर 59 रुपये हो गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...