चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया: वारदात को अंजाम देते वक्त मोबाइल को स्वीच ऑफ कराया…जान से खत्म करने की धमकी भी दे डाली, भिलाईनगर पुलिस ने किया अरेस्ट

भिलाई। चाकू की नोक पर घर में घुसकर नाबालिग के साथ अनाचार करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 506बी और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि इस्पात नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी को दिनदहाड़े चाकू से डरा धमका के अनाचार करने वाला आरोपी सेक्टर-6 निवासी दयासागर साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी दयासागर ने 11 जुलाई को किशोरी को घर में अकेली पाकर घर पहुंचा। मौका मिलते ही किशोरी के पेट में चाकू टीकाकर जान से मारने की धमकी देकर अनाचार करता रहा।
इस दौरान आरोपी ने किशोरी का मोबाइल को स्वीच ऑफ कर दिया था। इसके अलावा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाला था। किशोरी लोकलाज की डर से इतने दिनों तक घटना को छिपाती रही। लेकिन परेशान होकर आरोपी के बारे में परिजनों को बताया। उसके बाद पुलिस में घटना की शिकायत की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से किशोरी डरी सहमी थी। पुलिस में शिकायत केलिए परिजनों ने किशोरी को हिम्मत दिया तब जाकर भिलाई नगर पुलिस थाने में शिकायत हो पाई। किशोरी का अस्पताल में मुलाहिजा भी कराया गया। रिपोर्ट में किशोरी के साथ अनाचार होना पुष्टि हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...