भिलाई से गरियाबंद गए दोस्तों की कार एक्सीडेंट: एक युवक की अस्पताल ले जाते मौत, 5 साथी घायल

भिलाई। एक दर्दनाक हादसे में भिलाई के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ 15 अगस्त को गरियाबंद जिले के चिंगरा पगार बांध गया था। जहां से लौटते वक्त हादसा हुआ।सोमवार स्वतंत्रता दिवस पर घर से कार में 6 युवक गरियाबंद जिला गए थे। गरियाबंद के चिंगरा पगार बांध घुमने के लिए गये थे।

  • भिलाई वापस लौटते समय अभनपुर भरेंगाभाठा रोड में उल्बा मोड के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
  • घटना कार सवार सभी युवक घायल हो गए।
  • खबर लगने पर अभनपुर पुलिस घायलों को नजदीक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया।
  • जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
  • मिली जानकारी के मुताबिक शारदा पारा कैंप-2 छावनी निवासी विश्वकर्मा शाह ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की सुबह 11.30 बजे कार (CG07 CC 2721) में सवार होकर पवन मांझी, विनोद, भागवत, नीरज बरनवाल सभी भिलाई से  गरियाबंद बांध देखने निकले थे।
  • कार को वाहन मालिक आकाश चौधरी चला रहा था।
  • घूमने के बाद सभी शाम को भिलाई के लिए लौट रहे थे।
  • तभी कार अभनपुर भरेंगाभाठा रोड में उल्बा मोड कें आगे पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई।
  • कार के पलटने से विश्वकर्मा शाह को बायें पैर के जंघा,  आकाश चौधरी के सिर कबदन, नीरज बर्नवाल के दोनो पैर, कमर, सिर और पवन मांझी के ठुड्डी, मुंह में, विनोद के बायें कंधे, सिर, भागवत के सिर में चोंटे आई है।
  • घटना के बाद 108 एम्बुलेंस में पहले सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अभनपुर सभी को  उपचार के लिए ले जाया गया।
  • उसके बाद परिजनो को सूचना दी गई।
  • उसके बाद गीता राजीव लोचन अभनपुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
  • जंहा से नीरज बर्नवाल की गंभीरता को देख मेकाहारा रायपुर रिफर किया। 
  • जंहा उसकी  मौत हो गई।
  • बताया गया है कि नीरज के तीन भाई है। पिता का किराना दुकान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...