छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का भंडाफोड़: नगर निगम कॉलोनी में लंबे समय से चल रहा था देह व्यापर… पुलिस ने मारा रेड… तीन युवक 3 कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते हुए धराएं, तहसील कर्मी सहित तीन गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक स्थित नगर निगम कालोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने बिलासपुर तहसील के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन युवतियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित नगर निगम कालोनी में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

कालोनी के लोगों द्वारा इसकी लगातार शिकायत की जा रही थी। इस पर पुलिस की टीम संदेहियों पर नजर रख रही थी। बुधवार कि सुबह पुलिस को पता चला कि मकान में तीन संदिग्ध युवक आए हुए हैं। वहां पहले से ही युवतियां मौजूद थीं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जवानों ने मकान के एक कमरे से जांजगीर चांपा जिले की जांजगीर स्थित नूतन कालोनी निवासी विजय टंडन पिता मकरान प्रसाद (33), मुकेश कटकवार पिता मुन्नीलाल (35) निवासी कहरापारा जांजगीर, कमलेश कुमार पिता मदनलाल सूर्यवंशी (39) निवासी कनई जांजगीर को पकड़ लिया। मकान से 25 से 30 वर्ष की तीन युवतियों को भी पकड़ा गया है। मकान में रेड मारने पर सब संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पता चला कि विजय टंडन बिलासपुर तहसील में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करता है। वहीं, उसके साथी निजी संस्थानों में काम करते हैं। तीनों ने युवतियों से मोबाइल में संपर्क किया था। इसके बाद युवतियों के बुलाने पर वे महाराणा प्रताप चौक स्थित मकान में आए थे।

मोबाइल से चलता था रैकेट
युवतियां अपने ग्राहकों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करती थीं। मोबाइल पर ही सौदा तय होने के बाद युवतियां उन्हें अपने ठिकाने पर बुलातीं। आए दिन अलग-अलग युवतियों और युवकों के आने पर कॉलोनी वालों को संदेह था। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...