यहां की शराब दुकान हटाने प्रोसेस शुरू: CM भूपेश की घोषणा पर तीसरे दिन ही अमल शुरू…अन्य जगह शिफ्टिंग के 5 तक लिए जाएंगे आवेदन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर तीन दिन में ही ज़िला प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है। रायपुर के आबकारी उपायुक्त ने तेलीबांधा की शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए आज टेंडर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने 19 अगस्त को कृष्ण कुंज के शुभारंभ अवसर पर जनता की मांग पर तेलीबांधा की शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे को दिए थे।

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज़ी से अमल करते हुए आज उपायुक्त आबकारी ने तेलीबांधा में कृष्ण कुंज के समीप संचालित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान और विदेशी मदिरा दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए निविदा जारी की है।
  • निविदा के माध्यम से इन दुकानों सहित रायपुर जिले की चार और विदेशी मदिरा दुकानों, एक देसी मदिरा दुकान, दो कंपोजिट मदिरा दुकानों और दो अन्य प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों को भी स्थानांतरित करने आवेदन मंगाए गए है।
  • निविदा पत्र पांच सितंबर 2022 तक आबकारी उपायुक्त कार्यालय कमरा नंबर 22 कलेक्टोरेट रायपुर में दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकते है।
  • तकनीकी निविदा पत्र छह सितंबर 2022 को अपराह्न चार बजे खोले जाएंगे।
  • वित्तीय निविदा खोलने की सूचना अलग से दी जाएगी।
  • अधिक जानकारी के लिये आबकारी उपायुक्त कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर कमरा नंबर 22 में संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...