24 को रायपुर जा रहे हैं तो ये रूट जरूर देख लें: भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ता होंगे इकट्‌ठा…ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट को किया प्रतिबंधित तो डायवर्ट भी, देखिए पूरा रूट चार्ट

भिलाई। अगर आप 24 अगस्त को रायपुर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि 24 अगस्त को शहर के कई रूट्स को बंद कर दिया गया है। वहीं कई रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट चार्ट जारी किया गया है। जिसमें बताया है कि…

  • 24 अगस्त 2022 को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर निगम के पास धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन प्रस्तावित है।
  • जिसे ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग प्रतिबंधित एवं डायवर्सन व्यवस्था किया गया है।

निम्नलिखित मार्गो पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा :-

  1. कोतवाली चौक से फायर ब्रिगेड चौक
  2. शास्त्री चौक से बंजारी चौक फायर ब्रिगेड चौक महिला थाना चौक
  3. महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माई चौक कबीर चौक
  1. शास्त्री चौक से खजाना चौक
  2. आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक
  3. केनाल रोड पंचशील चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक
  4. पीडब्ल्यूडी चौक से सर्किट हाउस इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग तक

सुगम मार्ग एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं:-

  • शास्त्री चौक से खजाना चौक कलेक्ट्रेट परिसर जाने वाले वाहन चालक शास्त्री चौक से मरही माता चौक खालसा स्कूल, ऑक्सीजन रोड होकर आवागमन करेंगे ।
  • इसी प्रकार शास्त्री चौक से एस आर पी चौक तेलीबांधा जाने के लिए मरही माता चौक से खालसा स्कूल केनाल चौक होकर भारत माता चौक से SRP चौक एवम तेलीबांधा चौक की और आवागमन कर सकते हैं
  • कालीबाड़ी से शास्त्री चौक रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन चालक केनाल लिंकिंग रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं ।
  • सर्किट हाउस एवं कंट्रोल रूम जाने वाले वाहन चालक कटोरा तालाब चौक से पीडब्ल्यूडी चौक कालीमाई तिराहा, एलआईसी टर्निंग से कंट्रोल रूम सर्किट हाउस तक आवागमन कर सकते हैं

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...