रिसाली में सड़क, नाली, डोमशेड का भूमिपूजन: मेयर शशि संग पीसीसी महामंत्री जितेंद्र साहू ने रखी विकास कार्यों की नींव…कहा-विकास के लिए फंड की नहीं होगी कमी

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ने 65 लाख 44 हजार रूपए की लागत से होने वाले कार्य का भूमिपूजन किया। इस राशि से डोम शेड, गली सीमेन्टीकरण और नाली निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन नेवई बस्ती से शुरू हुआ।


भूमिपूजन करते महापौर ने कहा कि रिसाली निगम आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य कर रही है। मूलभूत सुविधा को पहले पायदान पर रखा गया है। उनका उद्देश्य है कि हर वार्ड में सड़क हो, पानी निकासी का साधन हो साथ ही सड़कों में उजाला हो।

महापौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के साथ नेवई बस्ती में कुल 31.64 लाख का भूमिपूजन किया। इस राशि से 8 लाख से श्रीवास्तव गली सीमेन्टीकरण, यादव मोहल्ला में 19.24 लाख से नाली निर्माण, 1.60 लाख से कल्वट और सुलभ शौचालय के निकट 2.80 लाख से नाली निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन,

ईश्वरी साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, पार्षद चन्द्रप्रकाश निगम, अनिल देशमुख, विनय नेताम, ब्लाक कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एल्डरमेन संगीता सिंह, संतु मानिकपुरी, मोहम्मद निजाम, संध्या वर्मा, शिशिर साहू, समेत मुरलीधर देवदास, भूपेन्द्र बेलचंदन, विनोद धनकर, शत्रुहन धनकर, गोवर्धन देशमुख आदि उपस्थित थे।

दुर्गामंच पर डोम शेड
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू वार्ड 32 भी पहुंचे। यहां 18 लाख की लागत से बनने वाले डोम शेड का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा 4 लाख से उषा देवी के घर से सरस्वती साहू निवास तक बनने वाले सीसी रोड, अलग-अलग स्थानों में 4 लाख से पुलिया संधारण व 3 लाख की लागत से सड़क सीमेन्टीकरण का भूमिपूजन किया गया।

श्याम नगर में भी बनेगी सड़क
वार्ड 26 अवधपुरी श्याम नगर में भी महापौर ने सड़क बनाने भूमिपूजन किया। महापौर ने नारियल तोड़कर 4 लाख 80 हजार से सड़क बनाने के कार्य का शुभारंभ किया। श्याम नगर में नाली बनाने नागरिकों की लंबे समय से मांग थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...