भिलाई। पूर्व सांसद व स्वाभिमान मंच के जनक स्व. ताराचंद साहू की धर्मपत्नी और हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू की माता श्रीमती भूषण साहू का निधन हो गया। 66 वर्ष की आयु में देर रात अंतिम सांस ली। बीते दो दिनों से स्पर्श हॉस्पिटल में श्रीमती भूषण साहू का उपचार चल रहा था। रात में वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ के लिए आज सुबह 11 बजे से 21/32 बंगला भिलाई में रखा जाएगा। अत्येंष्ठि का कार्यक्रम गृह ग्राम कचांदुर में दोपहर 2 बजे संपन्न होगा। निधन की खबर से साहू समाज में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, साहू समाज के भिलाई जिलाध्यक्ष खेदराम साहू, दुर्ग जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू, साहू समाज के संरक्षक व समाजसेवी राजेंद्र साहू, महामंत्री राकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, तुलसी साहू, रमेश साहू, साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू, संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू, संभाग अध्यक्ष देवा साहू, कोषाध्यक्ष लोकेश साहू, देवेश साहू, छत्रपाल साहू सेक्टर-7 व साहू समाज के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व सांसद स्व. ताराचंद साहू की पत्नी का निधन: सुबह 11 बजे 32 बंगला में अंतिम दर्शन के बाद गृहग्राम कचांदुर में होगा अंतिम संस्कार, साहू समाज में शोक की लहर

खबरें और भी हैं...संबंधित
नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...
जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...
रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...
बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...
जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...
CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...
