दुर्ग में तेज रफ्तार ने ले ली जान: सुबह-सुबह चाय पीने निकले थे 3 दोस्त… तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ जा घुसी ट्रक मे… हादसे मे दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रही ट्रक को ठोकर मार दी है. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है. तीनों कॉलेज छात्र है. घटना दुर्ग बायपास की है. खबर लगते ही स्मृति नगर पुलिस सुबह मौके पर पहुच गई.

चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि कार सीजी 25 एएच 9902 में सवार होकर कैलाश नगर दुर्ग निवासी सौरभ यादव सुराना कालेज के छात्र था. प्रगति नगर रिसाली किराए के मकान में समीर कुजूर रहता था. वो सेंट थॉमस कालेज में बीसीए का पढ़ाई करता था. रामपुर जिला कोरबा निवासी एस कामेश सेंट थॉमस कॉलेज में बीकॉम का छात्र था. तीनो चाय नाश्ता करने सुबह अपनी कार में सवार होकर बायपास रोड पर स्थित ढाबा में जाने के लिए निकले थे. लेकिन विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने कार को सामने से जोरदार ठोकर मार दी. घटना में सौरभ, समीर की मौत हो गई और एम कामेश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. खबर लगने पर आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी. तब एम्बुलेंस, पुलिस पहुची. कार को सौरभ ही चला रहा था.

बताया जा रहा है कि सुबह सड़क खाली होने की वजह से कार सवार तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के सामने घुस गई. घटना में दो युवक कार में फंसे थे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला. दोनो के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है.उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...