शराब दुकान में चोरी: दो गार्ड की मौजूदगी में पार कर दिए मसाला और व्हीस्की…दुर्ग पुलिस कर रही जांच

भिलाई। शराब दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए का शराब चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि पुरैना स्थित शराब दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात ने शराब समेत डीव्हीआर, स्कैनर,चार्जर चोरी कर फरार हो गया। सुपरवाइजर खुर्सीपार निवासी विजय शर्मा ने शिकायत किया है कि 22 अगस्त की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दो गार्ड को तैनात थे। सुबह गार्ड रूपेश ने फोन कर बताया कि पुरैना मदिरा दुकान में रखे शराब चोरी हो गया है।

मदिरा दुकान में रखे देशी मशाला मदिरा 25 पेटी, देशी प्लेन 3 पेटी, गोवा स्पेशल व्हीस्की 7 पेटी गायब मिला। जिसकी कीमत 1 लाख 87 हजार 200 रुपए आंकी गई है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि शराब दुकान की सुरक्षा के लिए दो-दो गार्ड तैनात थे। बावजूद चोरी की वारदात हो गई। चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का डीव्हीआर समेत अन्य सामान पार कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...