हाई प्रोफाइल रेव पार्टी का भंडाफोड़: रिसोर्ट में चल रहा था रेव पार्टी… विदेश से बुलाई गई थी लड़कियां… एंट्री फीस भी 2 लाख रुपए, पुलिस ने मारी रेड, तहसीलदार-इंस्पेक्टर, प्रोफेसर सहित कई गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई हाई प्रोफाइल पार्टी में पकडे गए लोगों से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे हो रहे हैं। पार्टी सिर्फ एक पार्टी भर नहीं थी बल्कि दो दिन के लिए हर तरह से ऐश करने का एक ग्रीन सिग्नल था। जिस रिसोर्ट में पार्टी रखी गई थी उसके बाद बाउंसर लगाए गए थे ताकि बिना अनुमति कोई अंदर नहीं जा सके। लेकिन पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने रेड की। जयपुर की जयसिंपुरा खोर थाना पुलिस इस मामले की जांच लगातार कर रही है। रेसोर्ट मालिक को भी हिरासत में ले लिया गया है। 

विदेश से आईं लड़कियों को दिए थे इतने लाख रुपए
पुलिस की जांच मे सामने आया कि दो दिन के लिए 13 लड़कियों को दिल्ली और नेपाल से बुलाया गया था। रिसोर्ट में दो दिन के लिए ऐश करने का लाइसेंस दे दिया गया था यहां आने वाले को। जमकर शराब पीने, केसिनों पर जुआं खेलने और लड़कियों के साथ समय बिताने के लिए दो लाख रुपए की एंट्री फीस ली गई थी। जो लड़कियां बुलाई गई थी वे दो तरह से काम कर रही थीं। एक तो उनके पास कुछ ऐसे उपकरण थे जो ताश के गेम में चीटिंग करा सकते थे। साथ ही पार्टी में आने वाले लोगों को ज्यादा पैसा देने के बाद ये लड़कियां ज्यादा समय दे रही थीं। पार्टी जयपुर के मोती डूंगरी रोड पर रहने वाले पिता पुत्र ने आयोजित की थी। 

तहसीलदार-इंस्पेक्टर और प्रोफेसर भी रंगे हाथ पकड़े गए
जयसिंह पुरा खोर पुलिस ने बताया कि इसमें चार राज्यों के 70 लोग पकडे गए थे। इनमें से कुछ तो सरकारी कार्मिक थे जो परिवार से झूठ बोलकर इस पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस ने एक तहसीलदार- एक इंस्पेक्टर और एक प्रोफेसर को रंगेहाथ पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि जयपुर से पहले एक बार उदयपुर में भी इस तरह की रेव पार्टी एक रेसोर्ट में पकडी गई थी। उसमें गुजरात और दिल्ली से आए लोगों के साथ लड़कियों को पकडा गया था। यह पार्टी, पार्टी कम डांस और रेव पार्टी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हित में बड़ा और दूरगामी फैसला लेते हुए साड़ी की...