बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हड़ताल पे गए कर्मचारियों को मौका: हड़ताल अवधि का वेतन चाहिए तो 1 या 2 सितंबर को लौटना होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल से… आदेश हुआ जारी

रायपुर। हड़ताल पे गए कर्मचारियों पर अब छत्तीसगढ़ सरकार कड़ा रूख अपना रही है। 1 या 2 सितंबर को जो भी कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटेंगे, उनका हड़ताल अवधि का वेतन स्वीकृत किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बाबत सभी कलेक्टर और एचओडी को निर्देश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक कुछ कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटना चाहते हैं, वैसे अधिकारी या कर्मचारी अगर 1 या 2 सितंबर को हड़ताल से वापस लौटते हैं, तो उनकी हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान किया जायेगा। साथ ही, हड़ताल से लौटने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किया गया है।

पत्र के मुताबिक-

शासन के ध्यान में यह बातें लायी गयी है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कई अधिकारी व कर्मचारी वापस आना चाहते हैं, ऐसे अधिकारी व कर्मचारी को कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, हड़ताल में शामिल अधिकारी व कर्मचारी यदि दिनांक 1 सितंबर या 2 सितंबर 2022 को अपने काम पर उपस्थित होते हैं तो उन्हें हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकटी गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत, सांसद बृजमोहन...

रायपुर. राजधानी रायपुर के नकटी गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. विधायक कॉलोनी के लिए नकटी गांव को नहीं उजाड़ा जाएगा....

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध घटारानी-जतमई मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से...

आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती शुरू, जानिए...

रायपुर। राज्य सरकार ने आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है, जिसकी प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। जो...

55 निरीक्षक जल्द बनेंगे डीएसपी, वित्त विभाग से स्वीकृति...

रायपुर। प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत...

ट्रेंडिंग