बीजापुर में पोस्टेड दुर्ग के पुलिस जवान की मौत: उपचार के लिए लाया गया था शंकराचार्य अस्पताल…मौत के बाद घर में पसरा मातम

भिलाई। ग्राम अंडा निवासी डिप्टी तालागुना बीजापुर में पदस्थ प्रभात चंद्राकर 46 वर्ष का मतिष्क ज्वर आने से मौत हो गई। उपचार के लिए शंकराचार्य जुनवानी में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। 29 अगस्त को तबीयत ज्यादा बिगड़ने से मौत हो गई।

  • प्रभात का जन्म 1975 में हुआ था।
  • 2007 में छत्तीसगढ़ पुलिस में ज्वानिंग किया।
  • राजनांदगांव में ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग बीजापुर में हुई थी।
  • पुलिस में नौकरी लगने के पहले प्रभात अंडा में फोटो फ्रेमिंग का दुकान खोला था।
  • पिता स्व. भरतलाल किसान थे। नौकरी लगने के बाद दुकान को बंद कर दिया था। 
  • प्रभात पुलिस में नौकरी के लिए काफी परिश्रम किया था। 
  • मिली जानकारी के मुताबिक प्रभात चंद्राकर राखी के समय ग्राम अंडा परिवार के साथ पहुंचा था।
  • तबीयत अचानक खराब होने से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 
  • प्रभात भाई बहनों में मछला था।
  • परिवार में मां फेकन, अब दो भाई, पत्नी पूनम चंद्राकर बेटी पुत्री, बेटा उदय चंद्राकर है। 
  • अस्पताल में मौत होने के बाद परिवार में मातम पसर गया। 
  • घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
  • प्रभात का अंतिम संस्कार अंडा में मंगलवार को गमगीन माहौल में किया गया। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...

विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से साइबर ठगी, फेसबुक...

बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। तखतपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और फोटो का...

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...