दुर्ग में दिव्यांगों के साथ सीनियर सिटीजंस की समस्याओं का हुआ समाधान: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की पहल पर लगाया गया कैंप…17 को PM मोदी के जन्मदिन पर बांटे जाएंगे दिव्यांगों को उपकरण

दुर्ग। दिव्यांगों व वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य व आश्यक्तानुसार उपरकरणो के वितरण हेतु निःशुल्क परीक्षण शिविर 1सितम्बर को विवेकानन्द भवन पद्मनाभपुर दुर्ग मे सुबह 10से संध्या 5बजे तक रहा l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी (17 सितम्बर) जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय जी की पहल पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर दुर्ग मे एक दिवसीय चिकित्सा परीक्षण व पंजीयन शिविर आयोजित किया गया l

इसमें शहर के दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का जांच कर सामग्री का प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर को नि:शुल्क वितरण किया जाएगा l शिविर में सैकड़ों लोगों ने वहां पर उपस्थिति दी और अपना पंजीकरण करवाया, डॉक्टरों ने निशुल्क वहां पर परामर्श दिया।

सरोज पांडे ने व कार्यकर्ताओं ने वहां पर आए हुए दिव्यांगजन व बुजुर्गों का ख्याल रखा और व्यवस्था बनाने में लगे रहे l सभी को उनकी जरूरत की चीजें मिले यही सब की भावना थी l इस तरह का इतना बड़ा आयोजन वृहद स्तर पर दुर्ग में पहली बार देखने को मिला l छत्तीसगढ़ में भी इस तरह के आयोजन साधारणतया देखने को नहीं मिलता l यह आयोजन को मूर्त रूप देकर सरोज पांडे ने हर घर में जो जरूरतमंद हैं उन्हें उनकी चिंता को दूर करने का प्रत्यक्ष रूप से प्रयास किया l निश्चित ही रूप से इसमें हजारों लोगों को लाभ मिलेगा वह उनकी चिंताएं दूर होंगी उनको जरूरत की चीजें मुहैया होंगी ऐसे आयोजन से सीख लेनी चाहिए और उसे दूसरे जनप्रतिनिधियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में जितना भी वह कर सकें करना चाहिए l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...