इंडस्ट्रियल एरिया में बढ़ रही चोरी: SP अभिषेक पल्लव पहुंचे दौरा करने…BSP एंसिलरी, उद्योगपतियों संग उद्योगों और चौक-चौराहों का किया निरीक्षण

भिलाई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कल शनिवार को भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में हो रही चोरियों के मद्देनजर पूरे औद्योगिक क्षेत्र का दलबल सहित भ्रमण कर जानकारी ली। एसपी पल्लव के साथ बीएससी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य भी शामिल थे। एसपी पल्लव ने उन सभी संवेदनशील स्थानों का स्वयं निरीक्षण किया जहां से चोरियों की शिकायतें ज्यादा आ रही थी।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कैमरो सड़कों एवं विद्युत व्यवस्था की भी संपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल कड़े कदम उठाते हुए चोरियों पर रोकथाम लगाई जाएगी।

एसपी के साथ नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल, नगर निरीक्षक छावनी विशाल सोन, नगर निरीक्षक जामूल याकूब मेनन, नगर निरीक्षक मनीष शर्मा एवं नगर निरीक्षक भी शामिल थे।

उद्योगपतियों में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मालवा, सचिव अशोक गुप्ता, सचिव सुरेश चावड़ा, अभी सहगल, योगेश गुप्ता, गौरव रोजेदार, हरीश मुरलिया, रितेश रायका, बिट्टू गुप्ता, यूएस गुप्ता, सुरेंद्र सिंह कैंबो, ललित अग्रवाल आदि शामिल थे।

उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा तत्काल कड़े कदम उठाते हुए चोरियों पर रोकथाम लगाई जाएगी। एसपी पल्लव ने आज उद्योगपतियों एवं पुलिस विभाग के बीच सामंजस्य एवं जानकारी के आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के निर्देश दिए थे जिस पर सीएसपी पटेल ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पुलिस अधिकारियों एवं उद्योग पतियों को शामिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...