TATA के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत: डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग भी खुले लेकिन हो गई मौत…हादसे की दर्दनाक तस्वीर सामने आई

मुंबई। इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। यहां के पालघर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। अहमदाबाद हाईवे पर मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 54 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास रोड डिवाइडर से टकराई थी। टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने मर्सिडीज कार में सवार लोगों की डीटेल जारी की है। इसके मुताबिक, एक्सीडेंट में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई है। वहीं, अनायता पंडोले (महिला) और दरीयस पंडोले घायल हुए हैं। इस बीच जानकारी यह भी आई कि हादसे का शिकार हुई मर्सिडीज कार को महिला ड्राइव कर रही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया- मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मिस्त्री समेत सभी घायलों को कासा के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।

साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। गडकरी ने लिखा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

इंटर डिस्ट्रिक्ट ऑटो चोरों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा:...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट ऑटो (अपे) चोरों को पकड़ा है। इनके पास से 3 ऑटो बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीबन...

रायपुर पहुंचे सुरेश रैना: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के...

रायपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान सुरेश रैना समेत छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निवास...

CG – बेवफा आशिक की बेवफाई: इधर दूल्हे की...

बेवफा आशिक की बेवफाई डेस्क। कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है, जो विवाह रचाने के लिए बारात...

ग्रीन वैली में पानी बवाल मामले में भिलाई निगम...

भिलाई। भिलाई के ग्रीन वेली के कुछ घरों में पानी की समस्या की वजह से वहां के रहवासियों ने कॉलोनी के गेट के सामने...

ट्रेंडिंग