CG – ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन: कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किया बर्खास्त, दो-तीन वर्षों से लगातार अनुपस्थित थी कार्यकर्ता

कांकेर। एकीकृत बाल विकास परियोजना पखांजूर के आंगनबाड़ी केंद्र पी.व्ही.127 – अनुपपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजीता सरकार को कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने सेवा से बर्खास्त करने ‌के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कांकेर को निर्देशित किया है।

ग्रामीणों द्वारा पी.व्ही.-127 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की विगत दो-तीन वर्षों से लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला से की गई थी।

उनके द्वारा प्रकरण की जांच करने ‌के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महीने में कभी-कभार ही आंगनबाड़ी केंद्र आने तथा सहायिका द्वारा ही पूरक पोषण आहार का वितरण किया जाना पाया गया।

बच्चों व माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का लाभ नहीं मिलने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने आंगनबाड़ी केंद्र पी.व्ही.-127 अनुपपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजीता सरकार को सेवा से बर्खास्त करने ‌के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सी.एस.मिश्रा को निर्देशित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...