छत्तीसगढ़ की बेटी ने प्रदेश का बढ़ाया मान: इंडियन फुटबॉल टीम में हुआ चयन… पहले मैच में होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

रायपुर। नेपाल में आयोजित साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप 2022 में भारत की तरफ से खेलने के लिए छत्तीसगढ़ के किरण पिस्दा चयन हुआ है. इससे प्रदेश में काफी उत्साह नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किरण पिस्दा को बधाई दी है. इस चैंपियनशिप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है. इस लिहाजा ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है. इसमें छत्तीसगढ़ के किरण पिस्दा पर छत्तीसगढ़ की नजर टिकी रहेगी.

बालोद की किरण पिस्दा का भारतीय टीम में चयन
दरअसल किरण पिस्दा भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड पोजिशन में खेलेगी. भारत ग्रुप ए में है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा. खेल और युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किरण पिस्दा बालोद जिले की रहने वाली है, वह स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम रायपुर में खेल विभाग द्वारा संचालित बालिका फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं. इसके अलावा विभागीय फुटबॉल प्रशिक्षक सरिता कुजूर टोप्पो पिछले 3 साल से किरण पिस्दा को लगातार प्रशिक्षण दे रही है.

इंडियन फुटबॉल टीम में शामिल होने वाली पहली छत्तीसगढ़िया
छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि और गर्व का विषय है कि किरण पिस्दा का भारतीय फुटबॉल के सीनियर टीम में जगह बना पाई हैं. क्योंकि किरण पिस्दा छत्तीसगढ़ की पहली फुटबॉल खिलाड़ी है, जो भारतीय फुटबॉल के सीनियर टीम में शामिल हुई है. फिलहाल अब राज्य को नेपाल में आयोजित मैच के शुरू होने का इंतजार है. छत्तीसगढ़ की बेटी का खेल देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

खेल को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही सरकार
छत्तीसगढ़ में 2020 में फुटबॉल अकादमी की शुरूआत की गई है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में गैर आवासीय हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक और बालिका फुटबॉल अकादमी संचालित की जा रही है. इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ साथ डाइट मनी और स्पोर्ट्स किट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. राज्य के सात जिलों में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्वीकृत किए गए है. इसमें बिलासपुर और बीजापुर में तीरंदाजी, राजनांदगांव और जशपुर में हॉकी, सरगुजा में फुटबॉल, नारायणपुर में मलखंभ और गरियाबंद में व्हॉलीबाल की खेलो इंडिया लघु केंद्र प्रारंभ की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...