होटल में लगी भीषण आग: 18 लोग निकाले गए, 15 अभी भी फंसे… दम घुटने से दो लोगों की मौत भी… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सीएम ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक होटल में आग लग गई. प्राथमिक अनुमान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. होटल में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. यह होटल शहर के वीआईपी इलाके हजरतगंज में स्थित है. होटल में 15 लोगों के फंसे होने की सूचना है. इन्हें खिड़की तोड़कर निकालने की कोशिशें जारी हैं. अब तक 18 लोगों को निकाला गया है.

सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत- बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

ये आग लखनऊ के हज़रतगंज इलाक़े में स्थित लेवाना होटल में लगी है जो वहां के कई बड़े होटलों में से एक माना जाता है. कुछ लोग धुएं के कराण से बेहोश हुए हैं जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है. होटल के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम जुटी हुई है. ऊपर के मंज़िलों पर फंसे लोगों को खिड़की में सीढ़ियां लगाकर बचाया जा रहा है. दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई है.

लोगों का बेहतर इलाज कराया जाए-योगी
मुख्यमंत्री योगी ने जनपद लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...