भारत माता की आरती का रिसाली में भव्य आयोजन: राष्टभक्ति गीतों से बंध गया समा, हनुमान मंदिर मैत्री नगर में किया गया आयोजन

भिलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रिसाली नगर के कुशल मार्गदर्शन में योग कला एवं सांस्कृतिक केंद्र, छत्तीसगढ़ हिंद केसरी, दुर्गा महिला मानस मंडली एवं सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भारत माता की आरती तथा अखंड भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन हनुमान मंदिर मैत्रीनगर रिसाली में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन अतिथि गण द्वारा किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भानु राव, योग गुरु बीएन सिंह, मैत्री नगर गृह निर्माण के संस्थापक अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष तिवारी, रमा देवी सोनी, रानी तिवारी, सोनू राम सिंह, पार्षद गण मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, विधि यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मैत्री नगर वार्ड पार्षद सुनंदा चंद्राकर एवं सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर ने किया।

योग साधना एवं सांस्कृतिक केंद्र की साधिकाओ द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम गीत सहित राष्ट्रभक्ति गीतों ने भरपूर समा बांधा तथा अखंड भारत के विषय में हरेंद्र, गीता सोनी, अमृत देवांगन एवं मंजू उपाध्याय ने अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही अखंड भारत विषय पर मुख्य वक्ता के रूप आरएसएस से भानु जी राव एवं योग गुरु बी.एन. सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से उपस्थित रिसाली क्षेत्र के सभी राष्ट्र भक्तों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी राष्ट्र भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से एक स्वर में भारत माता की आरती एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रभक्त प्रभास सिंह, आदित्य सिंह, त्रिभुवन पांडेय, उमेश पांडेय, विपिन सिंह, शैलेश शर्मा, अनुपम साहू, विशाल ठाकुर, परमेश्वर महिलाओं, रजनीश श्रीवास्तव, दिलीप चौधरी,निरंजन जैन, प्रमोद बरनवाल, भूपेन देशमुख, कमल बंजारे, विका,राजू गेंद्रे, सुधाकर रेड्डी, उर्मिला पांडेय, मंजू पांडेय, ममता शर्मा, स्वाति जोशी, अनीता कुलश्रेष्ठ, सतीश दुबे, शंकर लाल सोनी, रमाशंकर शर्मा, इस दौरान ओमप्रकाश, सुजीत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के राष्ट्र भक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...