CSVTU परिसर में भैंस: रिसाली निगम ने 11 भैंसों को पकड़कर पहुंचाया गौठान…फैंसिंग तार को काटकर बनाया था रास्ता

भिलाई। खटाल से बाहर सार्वजनिक जगहों को चारागाह बनाने पर नगर पालिक निगम रिसाली ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को निगम ने विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर से 7 भैंस व 4 भैंस के बच्चे को पकड़ा। भैंस को भिलाई नगर पालिक निगम के कोसानाला गौठान में रखा गया है।
विश्वविद्यालय से लगातार शिकायत मिल रही थी कि डेयरी संचालक दुधारू मवेशियों को परिसर मंे खुला छोड़ देते है। भैंस परिसर के उद्यान को चारागाह समझ विचरण करते है। परिसर में भैंस के प्रवेश को लेकर डेयरी संचालक विवाद भी करते है। इस आशय की शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा व जनस्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार ने भैंसो को पकड़कर कोसानाला गौठान पहुंचाया।

चेतावनी का असर नहीं
आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग ने निगम क्षेत्र में संचालित सभी डेयरी संचालक को नोटिस दिया था। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया कि सार्वजनिक जगहों पर मवेशी के चराने या फिर सड़क पर मवेशियों को खुला छोड़ने पर कार्यवाही की जाएगी। नोटिस जारी करने के बाद भी दुधारू मवेशी को सार्वजनिक जगहों पर छोड़ने से निगम ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।

देना होगा जुर्माना
निगम अधिकारियों ने बताया कि डेयरी संचालक जानबुझकर मवेशी को खुला छोड़ते है। विश्वविद्यालय परिसर के उमरपोटी सीमा में फैसिंग तार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसी रास्ते से भैंस को प्रवेश कराया जाता है। निगम अधिकारियों ने कहा कि खटाल संचालक चिन्हित होने के बाद जुर्माना वसूली की कार्यवाही अलग से की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...