दुर्ग शहर में एक और C-मार्ट: बिकेंगे एक्सक्लूसिव आर्गेनिक प्रोडक्ट…दुर्ग कलेक्टर ने जगह किया चिन्हांकित

भिलाई। जिले में बड़ी मात्रा में जैविक खाद्य पदार्थों का उत्पादन हो रहा है। इसे एक ही जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सी-मार्ट आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। यहां पर एक्सक्लूसिव रूप से आर्गेनिक प्रोडक्टस उपलब्ध होंगे।

आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सीमार्ट के लिए जगह चिन्हित करने शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमार्ट के लिए जगह शहर के केंद्रीय स्थल में मिलनी चाहिए ताकि लोगों की पहुंच आसान हो।

उल्लेखनीय है कि जिले की बाड़ियों में बड़े पैमाने पर जैविक सब्जियों का उत्पादन हो रहा है और इनकी बिक्री भी हो रही है। सीमार्ट में एक जगह उपलब्ध हो जाने से इनका उचित मूल्य विक्रेताओं को मिल सकेगा। साथ ही जैविक उत्पाद के ग्राहकों के लिए भी अच्छा बाजार उपलब्ध हो सकेगा।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने जिले में सुगंधित चावल का उत्पादन करने वाले किसानों से भी संपर्क करने कृषि विभाग को निर्देशित किया है जो जैविक खाद का उपयोग कर सुगंधित चावल का उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही जैविक खाद से बने फलों का विक्रय भी इसी सीमार्ट में हो सकेगा। कलेक्टर ने इस संबंध में निगम के अधिकारियों से चर्चा भी की।

उन्होंने कहा कि शहरों में लोगों को जैविक उत्पादों की तलाश रहती है लेकिन मार्केट में एक जगह जैविक उत्पाद नहीं मिलने की वजह से उन्हें परेशानी होती है। इसके साथ ही इस बात का चिन्हांकन करना भी कठिन होता है कि कौन-सा जैविक उत्पाद है और कौन सा जैविक उत्पाद नहीं है।

हमारी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा उत्पादित सामग्रियों को एक जगह उपलब्ध कराने से इसकी विश्वसनीयता भी रहेगी और समूह की महिलाओं की भी अच्छी आय होगी।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप इस तरह से जैविक पदार्थों के विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने से समूहों का प्रॉफिट मार्जिन काफी बढ़ेगा और इससे अन्य समूह भी जैविक खेती की ओर और फलों तथा सब्जियों के उत्पादन की ओर आकर्षित होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...