भिलाइयंस में चढ़ेगा ओलंपिक का रंग: पहली बार भिलाई में होने जा रहा जिला ओलंपिक…खेल को बढ़ावा देने विधायक देवेंद्र ने की पहल…कल लगेगी अंतिम मुहर

दुर्ग. जिला ओलम्पिक खेल(District Olympic Games) 8 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर तक चलेगी। इस खेल महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतिस्पर्धाएं होगी। दुर्ग जिला ओलंपिक संघ अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है।

14 सितंबर को दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ की होने वाली बैठक में खेल महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएंगी।बैठक सुबह 11.30 बजे होटल अमित पार्क में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शुरू होगी।

बैठक में भिलाई नगर निगम के महापौर एवं दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक नीरज पाल,राज्य खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव और जिला ओलम्पिक खेल संघो के अध्यक्ष, सचिव भी मौजूद रहेंगे।दुर्ग जिला ओलंम्पिक खेल संघ के महासचिव सुमीत पवार ने 14 नवंबर से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेल में करीब 3000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है। जहां जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव के आयोजन के लिए आय-व्ययक, खेल मैदान की व्यवस्था, आयोजन तिथि एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में चर्चा की जाएंगी।

ओलंम्पिक खेल1. एथलेटिक्स, 2. बैडमिन्टन, 3. बास्केटबॉल, 4. फेंसिंग, 5. हैंडबाल, 6. जूडो, 7. खो-खो, 8. तैराकी, 9. टेबल टेनिस, 10. टेनिस, 11. भारोत्तोलन, 12. कुश्ती, 13. वॉलीबाल, 14. नेटबॉल, 15, कबड्डी, 16, रोलर स्केटिंग,17. फुटबॉल, 18. हॉकी, 19. ताइकांडो, 20. तिरंदाजी, 21. वुशु, 22 सायक्लिंग।नॉन ओलम्पिक खेल1. बॉल बैडमिन्टन, 2. रस्सा खींच, 3. थ्रोबॉल, 4. आट्या-पाट्या, 5, डांस स्पोर्ट्स, 6. टेनिस बॉल क्रिकेट,7. गटका, 8, रोलबॉल, 9. पावर लिफ्टिंग, 10. योगा, 11, मलखंभ, 12. पेंचाकसिलट, 13, कराटे एवं अन्य।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...