दुर्ग में सेल्फी लेने के चक्कर में बड़ा हादसा: तीन दोस्त गए थे पिकनिक मनाने… सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में गिरा इंजीनियर… दो दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पर अब तक कोई सुराग नहीं

भिलाई। सेल्फी लेने के चक्कर मे नहर में बहे मैकेनिकल इंजीनियर का कोई जानकारी नही मिल पाई है। एसडीआरएफ टीम का सोमवार को भी तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। उतई पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन कुरूद निवासी नवजोत सिंह 28 वर्ष रविवार को अपने दो दोस्त सुपेला आकाश सिंह 29 वर्ष, कुरूद भाठापारा चौक मनीष पांचाल 21 वर्ष  के साथ बाइक से पिकनिक मनाने घर से मरोदा होते हुए उतई पहुचे। जहाँ होटल में खाने का सामान लेकर नहर किराने ग्राम खोपली गए।

बाइक को खड़ी कर तीनो नहर में टहल रहे थे। तब बारिश गिरने लगा तो आकाश सिंह, मनीष पांचल पास के गोठान में बने शेड कि ओर जाने लगे। तब नवजोत को दोनो ने चलने को कहा। लेकिन नवजोत जाने से मना कर दिया और नहर में जाकर सेल्फी लेने लगा।

थोड़ी देर बाद नवजोत ने दोस्तो को आवाज लगाया की उसका फोन पानी में गिर गया। तब आकाश और मनीष पांचाल नहर के उपर आये। तब तक नवजोत  नहर में बह रहा था। दोनो ने आस पास वालो को मदद के लिये पुकार लगाई। 4- 5 लोग नहर में कुदे काफी तलाश किया।

मगर नवजोत की कोई जानकारी नही मिल पाई। परेशान होकर दोस्तो ने घटना की जानकारी डायल 112 में कॉल कर बताई। उतई पुलिस मौके पहुच कर गोताखोर की मदद से नवजोत सिंह की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक उज़के बारे में कोई जानकारी अभी तक नही मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...