साई कॉलेज की नेक पहल: नए एडमिशन छात्र-छात्राओं ने लगाए पौधे, महाविद्यालय प्रांगण और सड़कों के किनारे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया आयोजित

भिलाई। साईं महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण एवं आस-पास के सड़कों के किनारे वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के द्वारा पौधे रोपित किए गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी ने बताया कि एक पौधा 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है जिससे 7 व्यक्तियों को ऑक्सीजन मिलता है इसलिए अति आवश्यक है कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रूप से रोपित करने चाहिए।

महाविद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह ने बताया कि पौधों को रोपित करने के साथ-साथ उसको सुरक्षित रखना अति आवश्यक है प्रत्येक छात्र एवं प्राध्यापकों को इस क्षेत्र में कार्य करने चाहिए। उन्हें संकल्पित होना होगा कि उनके द्वारा लगाए गए पौधे सुरक्षित रहें।

इको क्लब के द्वारा संकल्प लिया गया की वह इन पौधों के पोषण एवं ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित रखेंगे साथ ही इको क्लब के द्वारा प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए एक प्राध्यापक एवं 2 छात्रों को इंचार्ज बनाया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विमल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा समाज सेवा के संदर्भ में अनेक कार्य किए जाते हैं साथ ही छात्रों के द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण किए जाते हैं और उन को सुरक्षित रखने की शपथ भी लिए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...