भिलाई स्टील प्लांट में मॉकड्रिल: कोक ओवन में गैस रिसाव होने से दो कर्मचारी हुए बेहोश… NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू… मॉकड्रिल कराकर बताया गया कैसे करना है बचाव

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में हादसे होते रहते है। आज भी बीएसपी के कोक ओवन में गैस के रिसाव के कारण दो कर्मचारी बेहोश हो गए है। NDRF की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू कर बेहोश कर्मचारियों को बाहर निकाला। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। दरअसल भिलाई स्टील प्लांट में इस तरह की घटना भविष्य में न घटे इसको देखते हुए प्रबंधन ने यहां एक मॉकड्रिल का आयोजन किया। मॉकड्रिल के दौरान यह पूरी घटना को क्रिएट किया गया। कोक ओवन से एक नॉर्मल गैस का रिसाव किया गया।

दरअसल भिलाई स्टील प्लांट में इस तरह की घटना भविष्य में न घटे इसको देखते हुए प्रबंधन ने यहां एक मॉकड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल के दौरान यह पूरी घटना को क्रिएट किया गया। कोक ओवन से एक नॉर्मल गैस का रिसाव किया गया। मॉकड्रिल करने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों को एक्सपर्ट द्वारा जानकारी दी गई। यह बताया गया कि यदि इस तरह की घटना घटे तो उन्हें क्या करना चाहिए।

ऐसी स्थिति में हेल्थ डिपार्टमेंट की क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए। उसे कितना चुस्त दुरुस्त रहना चाहिए यह भी बताया गया। एंबुलेस में कर्मी को ले जाने से लेकर उपचार तक क्या-क्या करना चाहिए यहा भी बताया गया। इसके बाद एचआरडीसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सेल कर्मी, सुरक्षा विभाग, हेल्त विभाग और एनडीआरएफ के लोगों को भी शामिल किया गया।

बीएसपी प्रबंधन समय-समय पर इस तरह के मॉक ड्रिल करता रहता है। इससे पहले कोविड काल में भी सेनेटाइजेशन लेकर अन्य डिपार्टमेंट में मॉक ड्रिल किए जा चुके हैं। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य बीएसपी कर्मियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक करना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...