रिसाली निगम के वार्डों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल…भाजपा पार्षदों ने की सामान्य सभा की मांग, ताकि मुद्दों पर रख सके अपनी बात, सभापति को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भिलाई के बाद अब रिसाली निगम की सफाई व्यवस्था चौपट होते नजर आ रही है। नगर निगम रिसाली के भाजपा पार्षदों ने आज एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन नगर निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर को सौंपा है। ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि जल्द से जल्द सामान्य सभा बुलाई जाए।

ताकि इस विषय पर विस्तृत चर्चा हो सके और लोगों की मांगों पर बात कर सके। आज भाजपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से नगर पालिक निगम रिसाली के सभापति को ज्ञापन दिया कि रिसाली क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था लचर है और उसकी सुध लेने वाले अधिकारी गायब है धरातल पर उनकी उपस्थिति शून्य है निगम करोड़ो रूपये सफाई व्यवस्था पर खर्च कर रहा है

मगर शहर में गंदगी व बीमारी एक गंभीर विषय बना हुआ है जिसके लिए भाजपा पार्षदों ने सभापति मोहदय से मांग की जल्द ही इस विषय पर सामान्य सभा बुलाई जाए जिसमे इस विषय पर वृहद रूप से चर्चा की जा सके और इस समस्या का समाधान निकाला जा सके जिससे रिसाली की जनता को गंदगी में जीवन यापन करने से मुक्ति मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...