हमारे दुर्ग में पहली बार इंडियन स्वच्छता लीग: सफाई में नंबर-1 आने के लिए दुर्ग निगम की पहल…आप भी करते हैं बेहतर काम तो कराइएं रजिस्ट्रेशन और बनिए लीग का हिस्सा

दुर्ग। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और इंदौर शहर की तरह अपना दुर्ग शहर भी सुंदर स्वच्छ दिखे, इस उद्देश्य से दुर्ग नगर निगम ने भी अलग-अलग थीम पर 17 सितंबर को शहरवासियों के साथ मिलकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम करने की तैयारियां शुरू कर ली हैं।

इसके लिए बाकायदा 11 सितंबर से ही रजिस्ट्रेशन करने का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें बच्चों से लेकर एनजीओ और आम जनता को हिस्सा लेने के अनुरोध किया है ताकि वह स्वच्छता को लेकर अलग-अलग प्रकार की होने वाली गतिविधियों का हिस्सा बन सकें।

महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अपील की कि https://innovateindia.mygov.in/swachhyouthrally/ पर जाकर 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि कार्यक्रम में जितने ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी, उसी हिसाब से शहर को स्वच्छता के मामले में अच्छे नंबर मिलेंगे। इसलिए निगम की अपील है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आएं। बता दें कि शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आधिकारिक तौर पर स्वच्छ अमृत महोत्सव शुरू करने की घोषणा की है।

ये होंगे कार्यक्रम- खेल के साथ मनोरंजन भी किए शामिल 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से साइकिल रैली निकाली जाएगी। निगम द्वारा 17 सितम्बर को रैली, पलॉगिंग, स्रोत, पृथक्करण कार्यक्रम होगा
इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गौरवपथ इन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जो स्वच्छता की थीम पर रहेगी। स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर आधारिक नुक्कड़ नाटक होंगे। इन थीम पर निगम करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...