रिसाली निगम में कछुआ गति से काम करने वाले ठेकेदार को नोटिस…लाखों के काम में देरी पर भड़कें कमिश्नर, अब सब इंजीनियर को रोज देनी होगी रिपोर्ट

भिलाई। निर्धारित समय में कार्य न कर विलंब से करने पर नगर पालिक निगम रिसाली ने निर्माण एजेंसी को नोटिस थमाया है। त्रीशक्ति कंस्ट्रक्शन दो अलग-अलग वार्डो में स्कूल निर्माण करने निगम से कार्य आदेश लिया है। दोनों कार्यो के निरीक्षण में आयुक्त आशीष देवांगन ने कार्य धीमी गति से करना पाया।


मौहारी मरोदा व रिसाली बस्ती स्थित शासकीय स्कूल जर्जर होने पर निगम द्वारा पुराने भवन की जगह नए सिरे से कक्ष निर्माण करने कार्य आदेश जारी किया है। कार्य आदेश क्रमशः 22 लाख व 30 लाख का है। दोनो कार्यो का निरीक्षण कर आयुक्त ने निर्माण एजेंसी को फटकार लगाया।

आयुक्त ने कहा कि जिस गति से कार्य किया जा रहा है उस गति में स्कूल भवन एक वर्ष में भी नहीं बन पाएगा। आयुक्त ने संबंधित सबइंजीनियर को कार्य शीघ्र कराने और निर्माण कार्य का प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट लेकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

आयुक्त ने मरोदा सेक्टर में बनने वाले स्वामी आत्मानंद गार्डन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि फाइनल वर्क शीघ्र पूर्ण कराया जाए। आयुक्त ने निर्देश देते कहा कि उद्घाटन के बाद शीघ्र ही गार्डन आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...